दीप सिद्धू कहां हैं - भूपेश
रायपुर
दंतेवाड़ा प्रवास पर जाने से पहले किसान आंदोलन पर भूपेश बघेल ने कहा कि लाल किले की घटना ने देश को शर्मसार किया है, लेकिन यह घटना कैसे हुई, पुलिस कहां थी, दिल्ली में पुलिस केंद्र सरकार की है। किसान आंदोलन को बदनाम करने ये षड्यंत्र हुआ है। मोदी-शाह के साथ फोटो खिंचाने वाले दीप सिद्धू कहां हैं। दो महीने हो गये हैं, किसानों की मांगों का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है, समाधान करने के बजाय किसानों को सिर्फ बदनाम किया जा रहा है। लालकिला पर उपद्रव करने के मामले में दीप सिद्धू का जो नाम आया है, वो कौन है ? प्रधानमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेताओं के साथ उसकी फोटो नजर आ रही है।
राज्य द्वारा कर्ज लेने पर भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम भूपेश ने कहा कि केंद्र सरकार राशि नहीं दे रही है। इसलिए हमें कर्ज लेने सुझाव दे रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह इस संबंध में केंद्र सरकार को सुझाव दें, रमन सिंह दोमुंही बात न करें।

पाठको की राय